फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic stalled at Chandimandir due to a jam; it took 30 minutes to reach the toll plaza.

Panchkula News: चंडीमंदिर में जाम से थमे वाहनों के पहिए, टोल प्लाजा तक पहुंचने में लगे 30 मिनट

Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic stalled at Chandimandir due to a jam; it took 30 minutes to reach the toll plaza.
चंडीमंदिर। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट से टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मार्ग पर भीषण जाम लग गया और यातायात रेंगता नजर आया। वाहन चालकों को चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट से टोल पार करने में करीब 25 से 30 मिनट का समय लगा। कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में आधे घंटे तक लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि सप्ताहांत की छुट्टी के बाद हिमाचल प्रदेश की ओर से बड़ी संख्या में वाहन वापस लौट रहे थे। शाम के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। इसका सबसे अधिक असर चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट से टोल प्लाजा के बीच दिखाई दिया। जाम में फंसे वाहन चालकों को समय के साथ ईंधन की भी खपत झेलनी पड़ी। टोल प्रबंधन की ओर से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से जाम का स्थायी समाधान करने की मांग की है। समाजसेवी बबली रावत, वाहन चालक दिनेश, सोमबीर, राजकुमरा, रीनादेवी, हरकेश, मोहन व रितेश कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि बार-बार लगने वाले जाम से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने सप्ताहांत पर अतिरिक्त स्टाफ और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डीएसपी ट्रैफिक का कहना है

रविवार को हिमाचल प्रदेश की ओर से लौटने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल पर यातायात का दबाव बढ़ा। टोल प्रबंधन से समन्वय किया जा रहा है। सप्ताहांत में यातायात को सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।- डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed