फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   UG Admissions: Physical counseling for vacant seats from August 14 to 20.

यूजी दाखिला: खाली सीटों के लिए 14 से 20 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग

Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
UG Admissions: Physical counseling for vacant seats from August 14 to 20.
पंचकूला। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रवेश समिति ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को सोमवार को शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 13 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। नए विद्यार्थी पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थी अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर पाएंगे। खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग 14 से 20 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

यदि 20 अगस्त के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 21 से 27 अगस्त तक काउंसलिंग जारी रहेगी। इस अंतिम चरण में 100 रुपये के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा। प्रवेश समिति ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों का ध्यान रखने और जरूरी दस्तावेज, अंक प्रमाण पत्र व पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed