{"_id":"69bc56be98c73040a90a19ad","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-activa-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134240-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चोरी की एक्टिवा सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चोरी की एक्टिवा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए क्राइम ब्रांच ने चोरी की एक्टिवा स्कूटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्कूटी के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। 6 मार्च को सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके पिता दुकान के बाहर एक्टिवा स्कूटी खड़ी कर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली। इस पर थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच-19 प्रभारी मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी आधार और गुप्त सूचना के आधार पर 14 मार्च को सेक्टर-16 निवासी गोविंदा और संजय को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान 17 मार्च को उनकी निशानदेही पर चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
Trending Videos