फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two more accused arrested in Rs 1.75 crore cyber fraud case; total arrests reach 19

Panchkula News: 1.75 करोड़ की साइबर ठगी में दो और आरोपी दबोचे, गिरफ्तारियों का आंकड़ा 19 पहुंचा

Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Rs 1.75 crore cyber fraud case; total arrests reach 19
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर की थी ठगी, गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद से हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकोट निवासी जुनाच नईम मेहमूद भाई और अहमदाबाद निवासी प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जुलाई 2024 में दर्ज इस मामले में शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधी एक विज्ञापन दिखाई दिया था। विज्ञापन में दिए गए व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे भारी मुनाफे का झांसा दिया और निवेश के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर निवेश, क्रिप्टोकरेंसी, आईपीओ या शेयर ट्रेडिंग से जुड़े किसी भी ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed