{"_id":"69bc5628693cd321c702a424","slug":"two-more-buyers-arrested-in-khair-mafia-case-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134263-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खैर माफिया मामले में दो और खरीदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खैर माफिया मामले में दो और खरीदार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 13 आरोपी दबोचे, अवैध कटाई-तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई तेज
चार दिन के रिमांड पर भेजे गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव आसरेवाली के सुरक्षित वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और खरीदारों को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने राकेश और अश्वनी निवासी आनंदपुर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जांच में सामने आया है कि यह संगठित गिरोह जंगलों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को विभिन्न खरीदारों तक पहुंचाता था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े हुए थे।
इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मान्ना समेत कई सदस्यों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा कर चुकी है। मामले में एक वन दरोगा की संलिप्तता भी सामने आई थी, जिसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अब तक भारी मात्रा में खैर की लकड़ी, नकदी, कटाई के औजार और दो वाहन बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos