सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two severed fingers found in Sector-19, panic in the area

Panchkula News: सेक्टर-19 में मिलीं दो कटी उंगलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two severed fingers found in Sector-19, panic in the area
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे में बच्ची की उंगलियां कटी होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में रविवार शाम पार्क के पास किसी व्यक्ति की दो कटी हुई उंगलियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और उंगलियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला रेलवे ट्रैक पर हुए एक हादसे से जुड़ा हो सकता है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सेक्टर-19 के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 11 वर्षीय एक बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जिससे उसके हाथ की उंगलियां कट गई थीं। हादसे के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीजीआई में बच्ची को भर्ती कराने के बाद घटना की सूचना जीआरपी चंडीगढ़ को दी गई। वहीं शाम करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने सेक्टर-19 के पार्क के पास दो कटी हुई उंगलियां पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।
सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भी एक बच्ची को ट्रैक पार करते हुए देखा था। उसी दौरान ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गई और उसके हाथ की उंगलियां कट गईं।
पुलिस का अनुमान है कि पार्क के पास मिली उंगलियां संभवत: उसी बच्ची की हो सकती हैं, जो हादसे के दौरान कटकर वहां तक पहुंच गई हों। मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed