पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100% interest waiver on property tax: Rs 49 lakh received in two days

प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 ब्याज माफी : दो दिन में आए 49 लाख रुपये

Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
100% interest waiver on property tax: Rs 49 lakh received in two days
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया भुगतान पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दिए जाने की योजना का लाभ उठाने के लिए नगर निगम कार्यालयों में करदाताओं लगातार आ रहे हैं। पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के कैश काउंटरों पर पिछले दो दिनों के भीतर ही 49 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है। इसमें शनिवार को रिकॉर्ड 39 लाख रुपये और रविवार को छुट्टी के दिन भी 10 लाख रुपये करदाताओं ने सरकारी खजाने में जमा कराए। योजना की अंतिम तिथि 30 जून होने के कारण सोमवार को कबीर जयंती की सरकारी छुट्टी के बावजूद नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा पूरी तरह खुली रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

जैसे-जैसे योजना की समय-सीमा समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे टैक्स जमा कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के बावजूद निगम कार्यालय में खासी चहल-पहल देखी गई। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपना बकाया टैक्स क्लियर करने में जुटे नजर आए। निगम प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कैश काउंटरों पर विशेष प्रबंध किए हैं ताकि लोगों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। सोमवार को कबीर जयंती का अवकाश होने के बाद भी दफ्तर खोलने का निर्णय इसी उद्देश्य से लिया गया है ताकि अंतिम क्षणों में किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

30 जून तक मिलेगा ब्याज में पूर्ण छूट का लाभ
यह योजना उन संपत्ति स्वामियों के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से भारी-भरकम ब्याज के कारण अपना टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद छूटे हुए बकायेदारों से नियमानुसार पूरी पेनाल्टी और ब्याज वसूला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का पूरा भुगतान 30 जून तक करने वाले करदाताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। यह योजना उन संपत्ति स्वामियों के लिए अंतिम अवसर है। किसी नेअब तक अपना बकाया टैक्स जमा नहीं कराया है। इसी कारण अंतिम दिनों में निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि वे सोमवार को छुट्टी के दिन भी आकर अपना टैक्स जमा करा सकते हैं।
विवेक चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed