पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth from Rohtak dies after suffering electric shock from a grill on the elevated highway in Panipat.

पानीपत में रोहतक के युवक की मौत: एलिवेटेड हाईवे पर लगी ग्रिल को पकड़ते ही लगा करंट, मौके पर तोड़ा दम

Mon, 29 Jun 2026 02:08 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 02:08 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने एलिवेटेड हाईवे का रखरखाव देखने वाली कंपनी के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
Youth from Rohtak dies after suffering electric shock from a grill on the elevated highway in Panipat.
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से गाड़ी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतक निवासी प्रदीप के रूप में हुई है, जो किसी काम से पानीपत आए हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप की गाड़ी एलिवेटेड हाईवे पर अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान वो सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल के सहारे खड़े हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उन्होंने ग्रिल को पकड़ा, उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पीड़ित परिजनों ने कराया मामला दर्ज

मृतक के परिजनों ने एलिवेटेड हाईवे का रखरखाव देखने वाली कंपनी के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ग्रिल में करंट आना लापरवाही का नतीजा है और इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ग्रिल में करंट कैसे आया। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस घटना के बाद हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed