सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accidents caused by vehicles traveling in the wrong direction

Panipat News: गलत दिशा में आ रहे वाहनों से हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accidents caused by vehicles traveling in the wrong direction
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पानीपत। जीटी रोड पर गलत दिशा में आ रहे वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। साथ ही इसके लिए कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है। जीटी रोड पर तहसील कैंप मोड, सेक्टर-25 मोड, पुराना बस स्टैंड और रेलवे रोड समेत अन्य कई स्थानों पर वाहन चालक और बाइक सवार गलत दिशा का प्रयोग करते नजर आते है।
गलत दिशा में आने वाले वाहनों के कारण कई बार बाइक सवार भी चोटिल हो चुके है। इसके के लिए पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों के चालान किए जाने के बाद भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर सुरेंद्र, गोविंद और जोगिंद्र ने बताया कि जीटी रोड पर गलत दिशा में आने वाले वाहनों के कारण लगातार हादसे होने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। साथ ही इसमें कुछ प्रतिशत पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है।
कई बार उन्होंने हर मोड और चौक- चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती मौके पर न मिलने के कारण वाहन चालक इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। लोगोंं ने समस्या के निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन से कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed