{"_id":"6a74f55ca0bb7a9c7f04466f","slug":"accused-who-conducted-recce-for-the-allied-home-factory-robbery-arrested-remanded-to-two-day-police-custody-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161954-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एलाइड होम फैक्टरी डकैती में रेकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एलाइड होम फैक्टरी डकैती में रेकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डकैती का आरोपी राजबीर। स्रोत : पीआरओ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सुताना गांव स्थित एलाइड होम फैक्टरी में हुई डकैती के मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने रेकी करने वाले दूसरे आरोपी राजबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजबीर को बुधवार देर शाम काबड़ी रोड स्थित गैस गोदाम वाली गली से काबू किया। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी रमेश ने बताया कि राजबीर मूलरूप से गांव बना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी और हाल में कुलदीप नगर, काबड़ी रोड रह रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान बंटी ने खुलासा किया कि उसने उत्तर प्रदेश निवासी राहुल, कुलदीप नगर निवासी राजबीर और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राजबीर ने फैक्टरी की रेकी कर बदमाशों को वहां की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई थी। रिमांड पर चल रहे आरोपी बंटी की निशानदेही पर पुलिस ने राजबीर को गिरफ्तार किया। अब रिमांड के दौरान पुलिस लूटा गया सामान बरामद करने और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।
हथियारों के बल पर सात लोगों को बनाया था बंधक
मॉडल टाउन निवासी अनुपम गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुताना-उंटला रोड पर उनकी एलाइड होम नाम से फैक्टरी है। 27 जुलाई की रात करीब एक बजे लाठी-डंडों और हथियारों से लैस 10-12 बदमाश फैक्टरी में घुस गए थे।
बदमाशों ने चौकीदार ओम प्रकाश को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और ऊपर सो रहे सात कर्मचारियों को बंदूक के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाश कर्मचारियों के मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए। साथ ही फैक्टरी के ट्रांसफार्मर का अंदरूनी सामान निकाल लिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।