{"_id":"6a74f582bf64e0db81071b90","slug":"younger-brother-arrested-for-ravindras-murder-panipat-news-c-18-1-knl1004-964438-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रविंद्र की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रविंद्र की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बिंझौल गांव में बड़े भाई रविंद्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी छोटे भाई प्रवीण को बुधवार देर शाम गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने और मामले के दूसरे आरोपी रणबीर के ठिकानों का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण ने अपने पिता रणबीर सिंह के साथ मिलकर बड़े भाई रविंद्र की हत्या करना स्वीकार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़े भाई रविंद्र के साथ पहले से मनमुटाव चल रहा था। 17 जुलाई को रविंद्र और उसके पिता रणबीर के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान रंजिश के चलते उसने अपने पिता के साथ मिलकर रविंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।