फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of negligence against Park Hospital in Panipat; woman dies after heart stent procedure

Haryana: पानीपत में पार्क अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बिना अनुमति हार्ट स्टेंट डालने के बाद महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 12:36 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 26 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

कुलदीप का कहना है कि उनकी मां की मौत डॉक्टर की लापरवाही और अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन उन पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
Allegations of negligence against Park Hospital in Panipat; woman dies after heart stent procedure
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र स्थित पार्क अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता कुलदीप, जो मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं और वर्तमान में रमेश नगर, पानीपत में किराये पर रह रहे हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 को उनकी मां गुड्डी देवी का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि 25 जुलाई को डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति के गुड्डी देवी के दिल में स्टेंट (छल्ला) डाल दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि अस्पताल की ओर से फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए और परिजनों को इस प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं दी गई। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप का कहना है कि उनकी मां की मौत डॉक्टर की लापरवाही और अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन उन पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है।


सूचना मिलने पर एएसआई ऋषि प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 106(1) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed