{"_id":"69bb01bdf792619110019add","slug":"also-important-for-kanpur-and-jhansi-15-crore-rupees-defrauded-in-the-name-of-investment-fir-against-14-people-including-the-company-owner-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154002-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और झांसी के लिए भी महत्वपूर्ण : निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, कंपनी के मालिक समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और झांसी के लिए भी महत्वपूर्ण : निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, कंपनी के मालिक समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में कंपनी में निवेश कराकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। एजेंट की शिकायत पर फाइन साइट एग्रो इंडिया प्रड्यूसर के मालिक और निदेशक मंडल, कोर कमेटी के 14 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एजेंट का कहना है कि लोगों का खाता खुलवाकर उनके रुपये ठग लिए हैं। कंपनी ने जो चेक दिए थे वह बाउंस हो चुके हैं। अब कंपनी के अधिकारियों ने राजाखेड़ी में दूसरे नाम से कंपनी खोल ली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राक्सेडा गांव के सुरेंद्र ने बताया कि वह कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करते हैं, जो पानीपत व सोनीपत क्षेत्र में गांव व शहर जाकर लोगों को कंपनी के बारे में जानकारी देकर खाते खुलवाए। खाता खोलने की पूरी रकम कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को देते थे। कंपनी के मालिक अनुष सिंह कुशवाह निवासी शिवहारे का पुरा भिण्ड मध्यप्रदेश, सुपेक्षण सक्सेना निवासी श्याम नगर कानपुर यूपी, महेंद्र कुशवाह निवासी झांसी उत्तर प्रदेश, गंगा प्रसाद नामदेव टिकमगढ़ मध्यप्रदेश, भूपत कुशवाह टिकमगढ़ मध्यप्रदेश हैं। कंपनी के पांच निदेशक सतीश मच्छरौली, उपेंद्र शर्मा पिवासी शेखपुरा करनाल, कुसुम लता निवासी करनाल, राजू प्रजापत, मनोज शर्मा असंध है। वहीं जसपाल उनके सीनियर हैं। इन्होंने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए। अब एक साल से वह लोगों के रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। वह कई बार कर्मचारियों के पास जाकर थक चुके हैं। जिन लोगों के खाते खुलवाए थे वह बहुत परेशान कर रहे हैं। कंपनी के मालिकों ने हमें कई बार चेक दिए लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गए। अब कंपनी ने राजाखेड़ी में नई कंपनी खोल ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कंपनी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-गुलशन, प्रभारी थाना समालखा।
Trending Videos