{"_id":"69bb0bffe8aef380050c7ebe","slug":"two-women-arrested-for-theft-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153965-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरी करने की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरी करने की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी की आरोपी महिलाएं। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को सीआईए-3 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी कौशल्या व माला निवासी दहिया कॉलोनी सोनीपत को सोनीपत के ककरोई रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 21 फरवरी को भगत नगर तहसील कैंप निवासी नरेश ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नरेश का कहना था कि उनकी बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। 20 फरवरी की रात को कुछ महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीआईए-3 की टीम ने फुटेज कब्जे में लेकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी थी। फुटेज में सामने आया था कि कुड़ा बिनने वाली महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार शाम को टीम ने कौशल्या और माला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह कुड़ा बीनने का काम करती हैं। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपनी तीन अन्य साथी महिलाओं के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। संवाद
Trending Videos