सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SIT formed to investigate Muskan's death

Panipat News: मुस्कान की माैत की जांच के लिए एसआईटी गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
SIT formed to investigate Muskan's death
नागरिक अस्पताल में मौजूद मुस्कान के परिजन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। सेक्टर-12 में नवविवाहिता मुस्कान (25) की मौत के मामले में परिजनों ने एक और आरोप लगाया है। परिजनों ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा है कि हत्या से पूर्व मुस्कान की पिटाई की गई थी।
उन्होंने शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की मांग उठाई, साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठन करने की मांग की। एसपी भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नवीन संधु के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। साथ ही शव का पीजीआई खानपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन इसके बाद शव लेने पर सहमत हुए। इधर पुलिस ने आरोपी पति और सास को एक दिन के रिमांड पर लिया है। नांगलखेड़ी गांव के राजेश ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने बेटी मुस्कान की शादी 23 जनवरी को सेक्टर-12 के हिमांशु के साथ की थी।
सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी की मुस्कान ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। दोपहर को करीब 12 बजे वह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो मुस्कान का शव फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस ने पति हिमांशु, सास संतरा, ननद श्रुति व हिमांशु के मामा देवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था लेकिन परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया था। दिनभर चली जद्दोजहद के बाद भी परिजन बिना शव लिए ही चले गए थे। बुधवार सुबह एक बार फिर परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने कहा कि मुस्कान की पिटाई की गई थी और उनके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों से एक बार फिर बातचीत की। जिसमें तीन बिंदुओं पर पुलिस और परिजनों के बीच सहमति बन गई। परिजनों ने पति, सास व ननद की तत्काल गिरफ्तारी, हिमांशु के मामा की संलिप्तता की निष्पक्ष जांच और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। एसपी ने डीएसपी नवीन संधु के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया, जिसमें महिला थाना प्रभारी को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed