सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anu won gold in 1500m race in Chennai

Panipat News: अनु ने चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Anu won gold in 1500m race in Chennai
खिलाड़ी अनु। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की अनु ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-छह में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसमें प्रदेश के आठ एथलीट पदक जीता है।
Trending Videos

एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता तमिलनाडु के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इसमें प्रदेश के खिलाडि़यों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। हरियाणा एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि रोहतक की निधि रानी ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक, भिवानी के कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और पानीपत की अनु ने महिला वर्ग 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। भिवानी के बालकिशन ने तीन किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में रजत पदक और प्रमोद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता। सोनीपत के अंशु धनखड़ ने शाट पुट इवेंट में कांस्य पदक, साहिल सिलवाल ने जेवलिन थ्रो इवेंट में कांस्य पदक और शाकिर ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed