फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aryan won the gold medal in the men's category, and Nidhi won it in the women's category.

Panipat News: पुरुष वर्ग में आर्यन और महिलाओं में निधि ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Aryan won the gold medal in the men's category, and Nidhi won it in the women's category.
जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय जैवलिन (भाला फेंक) दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग में आर्यन पी और महिला वर्ग में निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार मिटान और सचिव प्रदीप मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष सात अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया था। राष्ट्रीय जैवलिन दिवस न केवल इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव है, बल्कि युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को एथलेटिक्स से जुड़ने तथा देश का नाम रोशन करने के लिए भी प्रेरित करता है। इस अवसर पर कृष्ण मिटान, राजेश तोरण, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और पुनीत सहित कई खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम
n
पुरुष वर्ग : आर्यन पी ने 52.70 मीटर के साथ प्रथम, अरुण ने 51.04 मीटर के साथ द्वितीय और विपिन ने 49.19 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
n
अंडर-20 (बालक) : शुभम जगलान ने 52.09 मीटर के साथ पहला, आयुष ने 47.74 मीटर के साथ दूसरा और नितिन ने 44.60 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
n
अंडर-18 (बालक) : देव कादयान ने 41.95 मीटर के साथ प्रथम, कृष ने 31.30 मीटर के साथ द्वितीय और चांदोली के शुभम ने 21.85 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
n
अंडर-16 (बालक) : सेवा गांव के लक्ष्य ने 55.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। धनंजय 47.70 मीटर के साथ दूसरे और सत्यम 33.85 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
n
महिला वर्ग : निधि ने 28.07 मीटर के साथ प्रथम, जानवी ने 26.15 मीटर के साथ द्वितीय और बिचपड़ी की दर्शना देवी ने 14.04 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

n
अंडर-20 (बालिका) : खुशी ने 18.27 मीटर के साथ पहला, आराध्या ने 15.24 मीटर के साथ दूसरा और अंजलि ने 12.01 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
n
अंडर-18 (बालिका) : लक्ष्मी देवी ने 20.08 मीटर के साथ प्रथम, मानसी ने 19.76 मीटर के साथ द्वितीय और स्नेहा दिवाकर ने 17.32 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
n
अंडर-16 (बालिका) : नविता ने 27.64 मीटर के साथ पहला, लक्षिका ने 26.56 मीटर के साथ दूसरा और दिव्या ने 22.84 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
n
अंडर-14 (बालिका) : दीपांशी ने 22.48 मीटर के साथ प्रथम, अकीरत कौर ने 17.36 मीटर के साथ द्वितीय और ईतिशा 16.24 मीटर के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed