{"_id":"6a772ac9e288fccddf08f6db","slug":"video-worker-who-fell-victim-to-online-fraud-commits-suicide-by-drinking-acid-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: ऑनलाइन ठगी के शिकार श्रमिक ने तेजाब पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: ऑनलाइन ठगी के शिकार श्रमिक ने तेजाब पीकर दी जान
पानीपत। अर्जुन नगर में श्रमिक मोतीलाल (29) ने लाखों रुपये ऑनलाइन ठगी से परेशान होकर तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। श्रमिक को उनके पिता ने पिछले दिनों ही 30 हजार रुपये ब्याज पर लेकर दिए थे। इसके साथ अपने यार दोस्तों से भी रुपये उधार लिए थे। उसके पास विदेशी नंबर से लगातार फोन आते थे। अब ठगी की राशि वापस न आने पर परेशान था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में अभी आत्महत्या करने की सामान्य कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के पिउरानिया गांव के सदा सिंह ने बताया कि वह पानीपत की एक फैक्टरी में काम करता है। उनके भाई मोतीलाल (29) भी एक अन्य फैक्टरी में काम करते थे। मोतीलाल अर्जुन नगर में किराये के कमरे में रहता था। उनके पास फोन आया कि मोतीलाल की तबीयत खराब है। वह जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मोतीलाल ने बताया कि उसने तेजाब पी लिया है। उसकी शुक्रवार देर रात को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके एक साथी ने बताया कि मोतीलाल जहरीला पदार्थ पीकर अपने चाचा के लड़के के कमरे पर चला गया। इतनी देर में जहर का प्रभाव बढ़ गया। वह ठीक से बोल नहीं पाया तो उन्होंने उससे पूछा। मोतीराम ने बताया कि वह ऑनलाइन ठगी में लाखों रुपये खो चुका है। पुराना औद्योगिक थाना के प्रभारी अरविंद ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बयान में ऑनलाइन ठगी होने की जानकारी नहीं दी है। पुलिस को जहरीला पदार्थ निकलने के बारे में बताया है। उनके साथ ठगी की गई है तो इसकी शिकायत दे सकते हैं। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।