फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Out-of-control Thar hits a scooter and a bike; elderly man dies, four injured.

Panipat News: बेकाबू थार ने स्कूटी-बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control Thar hits a scooter and a bike; elderly man dies, four injured.
रामफल फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के प्रयास में एक बेकाबू थार चालक ने स्कूटी और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी के घर से सावन की कोथली देकर लौट रहे रामफल (60) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बहू समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नूरवाला की वाल्मीकि बस्ती निवासी रामफल अपनी पत्नी बेबी (55) और बहू पूजा (22) के साथ शुक्रवार को करनाल के ऊंचा समाना गांव में शादीशुदा बेटी ममता के घर सावन की कोथली देने गए थे। शाम करीब चार बजे तीनों स्कूटी से पानीपत लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब वे नेशनल हाईवे-44 स्थित टोल प्लाजा पहुंचे तो आगे चल रही एक थार के चालक ने बैरियर बंद होते ही वाहन को तेज गति से पीछे कर दिया। इस दौरान थार ने पीछे आ रही रामफल की स्कूटी और रेवाड़ी जा रहे बाइक सवार परमानंद व उनकी पत्नी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामफल स्कूटी समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। उनके मुंह से खून निकल रहा था। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी बेबी के सिर और पैर में गंभीर चोट आने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बहू पूजा भी हादसे में घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे बाइक सवार परमानंद ने बताया कि थार चालक की लापरवाही के कारण पांच-छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यमुना एंक्लेव निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वीरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा पर एक वाहन चालक ने पीछे करते समय स्कूटी और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गया, जबकि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
थाना सेक्टर-13-17 पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना प्रभारी दलबीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरेंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-------
पानीपत के दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत/तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र में काजीखेड़ा अंडरपास पुल पर वीरवार की देर रात हुए कांवड़ियों की बाइक व एक कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में पानीपत के बपौली गांव निवासी दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि कार में सवार देहरादून एम्स अस्पताल से लौट रहा दंपती घायल हो गए।
पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में लिया है। घायल महिला को उपचार दिलाकर घर भेज दिया गया। दोनों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। हादसा देर रात हुआ। पुलिस ने बताया कार चालक बादशाह नंगला पिथौरा का रहने वाला है। वह अपनी बीमार पत्नी को सलोनी शर्मा का देहरादून एम्स में उपचार दिलाकर घर लौट रहा था।
कांवड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मुजफ्फरनगर की तरफ से शामली जाने वाली साइड को बंद किया है। शामली से मुजफ्फरनगर जाने वाली साइड को वनवे कराकर वाहनों को संचालन कराया जा रहा है। वीरवार देर रात पानीपत जनपद के गांव बापौली निवासी गौरव (35) और लहना सिंह (42) बिना नंबर की नई बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। दोनों को पहले मुजफ्फरनगर में अपने डायल 112 पर तैनात परिचित से मिलना था और इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना होना था।
काजीखेड़ा अंडरपास के पुल पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया था। कार में सवार चालक व उसकी पत्नी भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बाद में परिजनों को बुलाकर महिला को घर भेज दिया गया।
सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि गौरव के भाई जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं। मृतक दोनों युवक खेती करते थे।

रामफल फाइल फोटो।

रामफल फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed