सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Been planning for two days, chose the safest route

Panipat News: दो दिन से बना रहे थे योजना चुना सबसे सुरक्षित रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Been planning for two days, chose the safest route
विज्ञापन
पानीपत। शिव नगर बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से चार बच्चों ने दो दिन से योजना शुरू कर दी थी। सिरसा निवासी किशोर ने केंद्र की हर स्थिति को देखा था। स्टोर के पीछे का दरवाजा खोलकर बाहर निकलना सबसे सुरक्षित होने के कारण वहीं रास्ता चुना गया। जहां पर न तो कोई कैमरा है और न ही किसी का ध्यान जाता।
Trending Videos

खानपुर से भागे दोनों किशोर पहले से ही एक साथ रह रहे थे। वहीं शनिवार को रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किए गए 12 साल और सात साल के बच्चे भी उनके साथ मिल गए। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। केंद्र के स्टॉफ ने बताया कि सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद बाकी बच्चे अपनी पढ़ाई और अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए। वार्डन और एक अन्य कर्मचारी किसी काम से बाल कल्याण समिति के कार्यालय में गए थे। उसी समय महिला कर्मचारी ही केंद्र में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने नींद आने की बात कही और सोने के लिए उस कमरे में चले गए जिसमें स्टोर का ताला खुलता था। योजना के तहत उन्होंने स्टोर के ताले की चाबी भी उठा ली। बाहर टीवी चल रहा था तो उन्होंने टीवी की आवाज आने का बहना बनाकर दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही अंदर कूलर भी चला दिया। जिससे अंदर की आवाज बाहर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed