पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP meeting emphasizes booth empowerment

Panipat News: भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting emphasizes booth empowerment
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में वीरवार को पदाधिकारियों की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ सशक्तीकरण पर जोर देते हुए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 9 जुलाई को आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देशभक्ति और अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। इसी विचारधारा के कारण आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 9 जुलाई के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेयर कोमल सैनी, पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन समारोह संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेगा। उन्होंने महिलाओं को संगठन में मिल रहे नेतृत्व अवसरों को भी सराहा।
जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed