{"_id":"6a46d75efff334ef0809555a","slug":"negligence-regarding-complaints-will-not-be-tolerated-deputy-commissioner-panipat-news-c-18-1-knl1004-940599-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। मुख्यमंत्री विंडो (सीएम विंडो) पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निवारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार लंबित शिकायतों की गहनता से समीक्षा की और संबंधित विभागाध्यक्षों से देरी के कारणों पर सीधे जवाब तलब किया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सीएम विंडो सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनसेवा मंच है, इसलिए इस पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ तय समय-सीमा में निपटारा किया जाए।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली हर एक शिकायत सीधे तौर पर आमजन की अपेक्षाओं और शासन के प्रति उनके विश्वास से जुड़ी होती है। सभी विभाग निर्धारित समयावधि के भीतर इन शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से फाइल में दबाकर न रखा जाए। किसी मामले में देरी होती है तो अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर उनकी समीक्षा करें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकालें। शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की कोताही या ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अपर उपायुक्त अंकित चौकसे, उपमंडलाधिकारी पानीपत मनदीप कुमार, उपमंडलाधिकारी समालखा अमित कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, मुख्य इंजीनियर रमेश बागड़ी और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा मौजूद रहे।