पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP simultaneously removed three Mandal Presidents of Panipat.

Panipat News: भाजपा ने एक साथ पानीपत के तीन मंडलाध्यक्षों को हटाया

Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
BJP simultaneously removed three Mandal Presidents of Panipat.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन की मजबूती और काम की समीक्षा के बाद उठाया जिले में एक बड़ा प्रशासनिक कदम
विज्ञापन

पानीपत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन की मजबूती और काम की समीक्षा के बाद जिले में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। संगठन में संतोषजनक प्रदर्शन न कर पाने के कारण भाजपा ने एक साथ तीन मंडलाध्यक्षों को पद से हटा दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के गृह क्षेत्र से जुड़े मंडलाध्यक्ष का है। डॉ. अर्चना गुप्ता के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बड़ी संगठनात्मक बदलाव हुए है। इस फेरबदल के बाद अब जिला कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चों के अन्य पदाधिकारियों की भी धड़कन बढ़ गई हैं। यह कार्रवाई पार्टी के आंतरिक सर्वे और कार्य समीक्षा के आधार पर की गई है।
इन्हें हटाया, अब इनके हाथों में सौंपी कमान
सनौली मंडल के अध्यक्ष संदीप देशवाल को पद से मुक्त कर दिया है और उनकी जगह अब जगबीर आर्य को कमान सौंपी गई है। इसी तरह मतलौडा मंडल के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा की छुट्टी कर नरेश कश्यप को नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, शहर के प्रमुख हिस्से तहसील कैंप क्षेत्र में विनय अरोड़ा को हटाकर अब हरीश कटारिया को नया मंडलाध्यक्ष बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत किया जा रहा है। यह पूरी तरह से संगठनात्मक और रूटीन नियुक्तियां हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा को धरातल पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed