{"_id":"6a0e52c77f250a764607c116","slug":"body-of-businessman-found-drowned-in-canal-near-kailana-in-sonipat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157584-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सोनीपत के कैलाना से नजदीक मिला नहर में डूबे कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सोनीपत के कैलाना से नजदीक मिला नहर में डूबे कारोबारी का शव
विज्ञापन
कमलेश । फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। असंध के चावल कारोबारी मुरारी लाल गोयल का शव बुधवार को तीसरे दिन करीब 36 किलोमीटर दूर सोनीपत के कैलाना गांव के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर से मिला है। इससे पहले पुलिस ने उनकी पत्नी का शव हादसे के दिन ही सोनीपत के सरढाना गांव के नजदीक से बरामद किया था। पुलिस और गोताखोर की टीम दिल्ली पैरलल नहर में तीन दिन से शरा कर रही थी। टीम को बुधवार दोपहर के समय मुरारीलाल गोयल का शव कैलाना गांव के नजदीक नहर में मिला। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों के बयान दर्ज किए। मुरारीलाल गोयल के साथ उनकी पत्नी कमलेश के शव का एक साथ पोस्टमार्टम कराया गया।
असंध निवासी मुरारी लाल गोयल (60) चावल कारोबारी थे। उनकी आढ़त की दुकान और एक फैक्टरी भी है। बेटा गौरव साथ में बिजनेस संभालता हैं। मुरारी लाल गोयल सोमवार को अपनी पत्नी कमलेश (56) के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। दोनों को नहर में तेज पानी में बह गए थे। इसराना थाना प्रभारी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कमलेश का शव सोमवार को 20 किमी दूर सोनीपत के सरढाना गांव के नजदीक से बरामद कर लिया था। गौरव ने बताया कि उनके पिता मुरारीलाल गोयल और मां कमलेश सोमवार तड़के घर से स्कूटी लेकर पूजा अर्चना करने के लिए निकले थे। सिवाह गांव के नजदीक नहर पर कमलेश पूजा की सामग्री और नारियल प्रवाहित कर रही थी। तभी उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगी। पत्नी को डूबता देख मुरारी लाल ने भी बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। दोनों की चप्पलें स्कूटी पर ही रखी मिली थी। संवाद
वर्जन :
प्रथम दृष्टया में दोनों की आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। जांच और पूछताछ में हादसा सामने आया है। दोनों नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करते बह गए थे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
हरिराम, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना।
Trending Videos