सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor arrested for bike theft

Panipat News: बाइक चोरी में नाबालिग गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 21 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Minor arrested for bike theft
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ। चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
Trending Videos

एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार दिन में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर सवार होकर छोटू राम चौक के नजदीक गंदा नाला पटरी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ में उसने बाइक 16 मई को बबैल रोड पर राम नगर में घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में प्रवीन निवासी बबैल रोड राम नगर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। नाबालिग ने एक अन्य बाइक बीते अप्रैल माह में सेक्टर 11-12 में पार्क के पास से चोरी करना स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की बाइक खराब होने पर घर के पास एक खंडहर पड़े मकान में छुपाकर खड़ी कर दी थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed