{"_id":"6a0f5ee7dd7f05afb5096a8d","slug":"contractors-are-making-contracts-in-collusion-with-officials-due-to-greed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157650-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठेकेदार लालच में अधिकारियों से सांठगांठ के साथ बना रहे हैं ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठेकेदार लालच में अधिकारियों से सांठगांठ के साथ बना रहे हैं ठेके
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
बबैल रोड पर खुला शराब का ठेका। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत/सनौली। ठेकेदारों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर शराब के ठेके नियमों को ताक पर रखकर स्थापित कर दिए। छाजपुर कलां गांव स्थित आरोही मॉडल स्कूल के बिल्कुल नजदीक ही शराब का ठेका बना दिया गया। वहीं कुटानी रोड पर एक निजी स्कूल से कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका बना दिया गया। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोपी मॉडल स्कूल के नजदीक
बापौली से निंबरी रोड पर छाजपुर कलां के नजदीक ड्रेन के बांध पर शराब का खोखा रखा है। इसके करीब 20 मीटर दूरी पर ही लड़कियों का हॉस्टल है। इसके सामने सड़क पार करते ही आरोपी मॉडल स्कूल है। इसके दूसरी 500 मीटर पर सरकारी स्कूल है। वहीं कुटानी रोड पर एक प्राइवेट स्कूल के नजदीक शराब का ठेका है। विद्यार्थियों को ठेकों के नजदीक से निकलने में परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को उठानी पड़ रही है।
जिला परिषद के पूर्व सदस्य देव मलिक ने बताया कि शराब के ठेके स्कूल व धार्मिक संस्थान से दूर होने चाहिए। इसमें नियमों में किसी प्रकार की छूट नहीं होनी चाहिए। यह गंभीर विषय है और अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इनकी जांच कर ठेकों को उनके मूल स्थान पर ही बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि शहर से लेकर गांवों में कई जगह मंदिरों व स्कूलों की कुछ दूरी पर ठेके बनाए गए हैं। इसके अलावा कई जगह खुर्दे चल रहे हैं। इससे बच्चाें पर गलत छाप पड़ती है। शराब के ठेके शिक्षण संस्थान से दूर होने चाहिए। इनको दूसरी जगह पर भी उतनी ही बिक्री होगी। अधिकारियों को विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
शराब के ठेके नियमानुसार बनवाए थे। किसी ठेकेदार ने बाद में अपने स्तर पर जगह में बदलाव किया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। ऐसे ठेकों को निर्धारित स्थान पर रखवाया जाएगा।
सार्थक कोहली,

Trending Videos

बबैल रोड पर खुला शराब का ठेका। संवाद- फोटो : Samvad