सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sir, the annual income is Rs 3 lakh, but Rs 50 thousand has been shown in PPP, get it corrected.

Panipat News: साहब, तीन लाख वार्षिक आय है, पीपीपी में 50 हजार दिखा दी, इसे ठीक कराएं

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sir, the annual income is Rs 3 lakh, but Rs 50 thousand has been shown in PPP, get it corrected.
जनता समाधान ​शिविर में अपनी समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। साहब! मेरी वार्षिक आय तीन लाख रुपये है। परिवार पहचान पत्र में 50 हजार रुपये दिखाई गई है। इसे ठीक कराया जाएं। यह समस्या मतलौडा की सरोज ने वीरवार को जनता समाधान शिविर में कही। सामान्य रूप से जनता दरबार में परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने की प्रार्थना आती थी। जिला सचिवालय में वीरवार को अधिक आय को कम दिखाने का मामला सामने आया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने प्रार्थी की मांग पर आय में संशोधन करने के निर्देश दिए। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। इस दौरान लोगों ने 17 शिकायत रखीं।
Trending Videos

आजाद नगर की भतेरी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जाटल गांव के संदीप ने गांव स्थित मनोहर पार्क पर कब्जा हटवाने की मांग की। उपायुक्त ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। गोपाल कॉलोनी की प्रियंका चौहान ने राशन कार्ड दोबारा शुरू कराने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुनील परढाना और सुरेंद्र जोगी ने जनता समाधान शिविर की कार्रवाई देखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासन का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही मंच पर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है औ समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स और डीडीपीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed