सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dev Sharma is increasing the prestige of the state in athletics

Panipat News: एथलेटिक में देव शर्मा प्रदेश का बढ़ा रहे मान

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dev Sharma is increasing the prestige of the state in athletics
देव शर्मा।
विज्ञापन
पानीपत। खिलाड़ी देव शर्मा अपनी मेहनत के दम पर एथलेटिक में प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। वह गोला फेंक में जिला, राज्य स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने जिला स्तर पर एक स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। इतना ही नहीं अक्टूबर में ओडिया में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने कर चुके हैं। देव के शानदार प्रदर्शन से न केवल गांव सिवाह बल्कि उनकी उपलब्धियों से प्रदेश का भी नाम रोशन हो रहा है।
Trending Videos

देव ने बताया कि वह शिवाजी स्टेडियम में अपने कोच के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उनकी हर जीत में कोच और परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उनका लक्ष्य है कि ऐसे ही निरंतर मेहनत के साथ एथलेटिक खेल में देश का नाम चमकाना है। देव ने फिलहाल 12 वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी है। देव के पिता कर्मबीर खेती करते हैं और मां पूनम गृहिणी हैं। देव के माता-पिता ने बताया कि बेटा एथलेटिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा हैं। वह उनकी उपलब्धियों से बहुत खुश हैं। अभी उनके बेटे की एथलेटिक में शुरूआत है। उन्हें देव से उम्मीद है कि वह एथलेटिक में देश का नाम जरूर रोशन करेंगे। देव शिवाजी स्टेडियम में कोच जितेंद्र जागलान मार्गदर्शन में कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed