{"_id":"69c9981d39c21916d40b0f80","slug":"cylinders-distributed-to-25-agencies-due-to-server-down-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154596-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्वर डाउन होने से दिक्कत 25 एजेंसियों पर बंटे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्वर डाउन होने से दिक्कत 25 एजेंसियों पर बंटे सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में एलपीजी सिलिंडरों की मांग जिस तेजी से बढ़ रही है उस तेजी से आपूर्ति नहीं हो रही। आपूर्ति की धीमी रफ्तार के कारण गैस एजेंसियों से उपभोक्ता निराश लाैट रहे हैं। रविवार को जिले की 35 में से करीब 25 गैस एजेंसियों पर सिलिंडर वितरित किए गए।
दिनभर में करीब तीन हजार सिलिंडरों का वितरण हुआ। सुबह से ही लोगों की भीड़ एजेसियों के सामने लगनी शुरू हो गई थी। ज्यादातर लोग केवाईसी के लिए लाइनों में लगे रहे। लेकिन सर्वर डाउन होने की स्थिति में केवाईसी में काफी समय लगा। बिना केवाईसी के ग्राहकों को ओटीपी भी नहीं मिल रहा। जिस कारण लाइन में लगने के बावजूद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिला रहा है।
उधर पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल डीजल की मांग बढ़ी है। हालांकि, अभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य नजर आई। प्रशासन ने शादी समारोह में व्यावसायिक सिलिंडर के लिए नियम तय कर दिए हैं। इसके लिए एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। लेकिन अभी तक भी सिलिंडर उपलब्ध नही कराए जा रहे हैं। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और किसी भी तरह ही जमाखोरी न करें। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी 120 पेट्रोल पंपों पर भी स्थिति सामान्य रही। लेकिन मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। पहले दुपहिया वाहन चालक औसतन 200 रुपये का पेट्रोल भरवा रहे थे अब 500 से 600 रुपये का भरवा रहे हैं।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी डीजल के लिए लगातार पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं। जिससे मांग में एकदम से वृद्धि हुई। जिसका असर पेट्रोल पंप की सप्लाई पर पड़ा है। कंपनी इतना तेल नहीं दे रही है। ऐसे में तेल के सावधानी बरती जा रही है। पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि अभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल है।
Trending Videos