सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amid US-Israel-Iran tensions, PM taking every decision in national interest: Shahnawaz Hussain

अमेरिका-इस्राइल-ईरान तनाव के बीच पीएम राष्ट्रहित में ले रहे हर फैसला : शाहनवाज हुसैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Amid US-Israel-Iran tensions, PM taking every decision in national interest: Shahnawaz Hussain
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का स्वागत करते नवीन भाटिया। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो-13
Trending Videos

-पूर्व केंद्रीय मंत्री हरियाणा प्रवास के दौरान दिल्ली लौटते समय पानीपत रुके
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर देशवासियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और देशहित में आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने ये बात हरियाणा प्रवास के दौरान चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद दिल्ली लौटते समय पानीपत भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। नवीन भाटिया ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शाहनवाज हुसैन ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोलियम पदार्थों के लिए तरह-तरह की सामने आ रही बातों को अफवाह बताया और कहा कि देश में इनकी पर्याप्त उपलब्धता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और नए-नए विकास कार्यों से आम जनता को सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले समय में देश एक नए भारत के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानीपत को केंद्रीय राजनीति में मजबूती मिली है। संजय भाटिया राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। वे लोकसभा सदस्य के नाते पहले भी पानीपत के लिए आवाज उठाते रहे हैं और अब राज्यसभा में आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर दक्षिणी शहरी मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, चांद भाटिया, रोहताश देशवाल, विजय सहगल, ओम प्रकाश माटा, अशोक बांगा, रमेश खुराना, सतीश गंगवानी, हिमांशु वीरमणि, सुमित त्यागी, विक्की कत्याल, संदीप मलिक, संदीप मेहरा व पूर्व पार्षद अशोक छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed