सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chirag Yojana: Application process complete, admissions in private schools to begin today

चिराग योजना: आवेदन प्रक्रिया पूरी, निजी स्कूलों में आज से शुरू होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Application process complete, admissions in private schools to begin today
विज्ञापन
पानीपत। चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के 52 निजी स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक के पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अब एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
Trending Videos

योजना के अंतर्गत 13 मार्च से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग के अनुसार जिन स्कूलों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहां विद्यार्थियों का चयन ड्रा (लॉटरी) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। ड्रा प्रक्रिया के बाद चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें संबंधित स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। यदि किसी स्कूल में सीटें खाली रहती हैं, तो प्रतीक्षा सूची के आधार पर अन्य विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक स्कूल में विभागीय नॉमिनी की नियुक्ति की जाएगी और स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी दाखिलों का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें। चिराग योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं या जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है।

वर्जन-
चिराग योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और एक अप्रैल से दाखिले शुरू किए जाएंगे। जिन स्कूलों में सीटों से अधिक आवेदन आए हैं, वहां पारदर्शी तरीके से ड्रा प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा। विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है और सभी स्कूलों को 15 अप्रैल तक दाखिले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed