सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wheat procurement in the market today with half-hearted preparations

Panipat News: आधी अधूरी तैयारी के साथ मंडी में गेहूं की खरीदारी आज, इस बार डीएफएससी खरीद नहीं करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in the market today with half-hearted preparations
मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते अ​धिकारी।
विज्ञापन
पानीपत। जिले की अनाज मंडी में आधी अधूरी तैयारी के साथ बुधवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। इस बार 12 मंडी और केंद्रों के साथ दो साइलों में भी खरीद की जाएगी। साइलों का केंद्र समालखा मंडी के अंतर्गत मनाना और नौल्था के नजदीक बनाया गया है। इस बार डीएफएससी (खाद्य एवं आपूर्ति विभाग) गेहूं की खरीद नहीं करेगा। विभाग के पास पिछले साल खरीदे गेहूं का भंडार लगा हुआ है। इस बार हरियाणा वेयर हाउस हैफेड और एफसीआई गेहूं की खरीद करेगा। एफसीआई को भी दो मंडी दी गई हैं। मंडियों में फिलहाल बारदाना नहीं पहुंच पाया है और प्रत्येक मंडी में 50-50 तिरपाल केवल आदेशों तक ही सीमित हैं। इन सबके बीच एसीएस एके सिंह ने मंगलवार को पानीपत व इसराना अनाज मंडी के निरीक्षण में कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह मंगलवार को पानीपत और इसराना अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने मंडी में गेटपास से लेकर अंदर खरीद की जानकारी ली। मंडी में सरसों लेकर आए किसानों से बात की। मंडी में माप-तोल के कांटों की जांच के साथ साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और लाइटों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनको सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इससे किसानों को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक खरीद व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने इसराना मंडी में व्यवस्थाओं सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों के साथ सरसों की खरीद, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। पानीपत अनाज मंडी में सरसों की ढेरी को देखा। उन्होंने एजेंसी काे खरीद के बारे में दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले की मंडियों में किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, वाइस चेयरमैन बलवान शर्मा मौजूद रहे।

बॉक्स
सरसों खरीद में प्राइवेट एजेंसी आगे
सरसों खरीद में प्राइवेट एजेंसी आगे हैं। सरकारी एजेंसी ने मंगलवार को दो या तीन ढेरी की जांच की। वहीं प्राइवेट एजेंसी एमएसपी से अधिक रेट पर सरसों खरीद रहे हैं। किसान अब सरकारी की बजाय प्राइवेट एजेंसी को सरसों बेचना पसंद कर रहे हैं। सिवाह गांव के राजपाल ने बताया कि प्राइवेट एजेंसी मंडी में आते ही सरसों की खरीद कर लेती हैं। सरकारी एजेंसी कभी नमी तो कभी दूसरे नियमों को पूरा करने की कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed