{"_id":"6a4ec12479e996d57c0c6476","slug":"daughter-dies-after-being-hit-by-a-car-in-front-of-her-mother-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160252-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से मां के सामने बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से मां के सामने बेटी की मौत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अंजली। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड संजय चौक पर मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे सवारी का इंतजार कर रही करनाल के बरसत की अंजली व उनकी बेटी परी (2) को कार चालक ने कुचल दिया। हादसे में परी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंजली को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना शहर पुलिस ने अंजली की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अंजली ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी शादी करनाल के मुंडीगढ़ी गांव निवासी सलमान से हुई है। दोनों वर्तमान में करनाल के बरसत गांव में किराये के मकान में रहते हैं। अंजली मंगलवार को अपने मायके बिहार जाने के लिए पति के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची थी। पति उसे ट्रेन में बैठाकर लौट आया, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद अंजली ने अपना कार्यक्रम बदल दिया और ट्रेन से उतर गई। इसके बाद वह बस से वापस पानीपत पहुंची।
रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी दो वर्षीय बेटी परी के साथ बरसत जाने के लिए संजय चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया। अंजली का उपचार जारी है।
विज्ञापन
अंजली के पति सलमान ने बताया कि परी उनकी इकलौती संतान थी। थाना शहर प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।