फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 3.35 lakh swindled under the pretext of providing a cheap machine.

Panipat News: सस्ती मशीन दिलाने का झांसा दे 3.35 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.35 lakh swindled under the pretext of providing a cheap machine.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की एक कारपेट फैक्टरी के मालिक से एक कर्मचारी ने सस्ती मशीन दिलाने का झांसा देकर 3.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। कर्मचारी ने मशीन बेचने वाली कंपनी से 2.91 लाख रुपये में मशीन खरीदी और फर्जी बिल बनाकर कारोबारी से 3.35 लाख रुपये का भुगतान ले लिया। मशीन बेचने वाली कंपनी को पूरा भुगतान भी नहीं किया। भुगतान न होने पर मशीन बेचने वाली कंपनी ने कारोबारी से संपर्क किया तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मॉडल टाउन निवासी गौतम ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-29 में डोरमैट और कॉरपेट बनाने की फैक्टरी है। करीब एक वर्ष पहले तक उनकी फैक्टरी में टीडीआई निवासी मोहित कार्यरत था। उसे सिलाई मशीनों की खरीद और ठेकेदारों के मजदूरों का भुगतान करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में फैक्टरी के लिए नई मशीनों की आवश्यकता पड़ी। इस पर मोहित ने बाजार से कम कीमत पर मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उसने शर्मा सिलाई मशीन कंपनी से 18,340 रुपये के पार्ट्स और 2,72,720 रुपये की सिलाई मशीन खरीदी। इसके बाद उसने वास्तविक बिल की बजाय अपनी पत्नी के नाम से संचालित फर्म के नाम का कथित फर्जी बिल प्रस्तुत कर फैक्टरी मालिक से करीब 3.35 लाख रुपये का भुगतान ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने भुगतान मांगा तो सामने आई सच्चाई
गौतम ने बताया कि आरोपी ने मशीन बेचने वाली कंपनी को भुगतान नहीं किया। बाद में जब कंपनी के संचालक ने भुगतान के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने वास्तविक खरीद को छिपाकर फर्जी बिल के आधार पर अधिक राशि वसूल ली। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी मोहित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed