{"_id":"6a4ec0e464eb61009800058e","slug":"elderly-man-killed-after-being-hit-by-bolero-motorcyclist-critically-injured-panipat-news-c-18-1-knl1004-944545-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत<bha>;<\/bha> बाइक सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत<bha>;</bha> बाइक सवार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। चुलकाना रोड स्थित हरियाणा ऑर्गेनिक (शराब फैक्टरी) के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करनाल निवासी ट्रक चालक अनिल कुमार (66) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
करनाल के कर्ण विहार निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता अनिल कुमार उर्फ पप्पू ट्रक चालक थे। सात जुलाई को वह ट्रक लेकर चुलकाना रोड स्थित हरियाणा ऑर्गेनिक फैक्टरी में आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने ट्रक फैक्टरी में खड़ा किया और खाना खाने के लिए पास के ढाबे पर जाने लगे।
अमित के अनुसार, उनके पिता सड़क पार करने के लिए किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान चुलकाना गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित बोलेरो कुछ दूरी पर पहुंची और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। वह चुलकाना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
चुलकाना रोड पर एक बोलेरो चालक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। ट्रक चालक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। -दीपक कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।