फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   De-addiction campaign launched from the Brahma Kumaris Ashram.

Panipat News: ब्रह्माकुमारी आश्रम से नशा मुक्ति अभियान का आगाज

Mon, 03 Aug 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 03 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
De-addiction campaign launched from the Brahma Kumaris Ashram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर में रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत 10 करोड़ प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत की गई। क्रेट्स भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व ब्रह्माकुमारीज की ओर से नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत देशव्यापी दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ हुआ।
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त प्रयास से शुरू हुआ यह 10 करोड़ नशा मुक्ति महाभियान एक ऐतिहासिक कदम है। नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त और समृद्ध हरियाणा तथा विकसित भारत का निर्माण कर सकता है। राज्य सरकार इस पावन अभियान में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर इस विशाल राष्ट्रीय अभियान का आधिकारिक उद्घाटन किया। ज्ञान मानसरोवर में आयोजित इस मेगा कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों व हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने युवाओं और देशवासियों को कहा कि जब कोई अभियान सामूहिक बन जाता है और करोड़ों लोग मिलकर कोई कार्य करते हैं तो वह सफल जरूर होता है, क्योंकि समूह में बहुत ताकत होती है। आने वाले 100 रविवार तक यह अभियान चलता रहेगा और हम मिलकर 100 मजबूत कदम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed