फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug-free youth are the strength of a developed India: Harvinder

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत : हरविंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Drug-free youth are the strength of a developed India: Harvinder
मुख्याति​थि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ​हरविंद्र कल्याण को सम्मानित करते समाज के लोग। संवाद
इसराना। रोड़ बिरादरी की ओर से अहर छिछड़ा गांव की नई अनाज मंडी में बादली बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जगतगुरु ब्रह्मानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है, नशे से दूर रहकर ही युवा देश और समाज के मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर युवा खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। समाज की प्रगति आपसी सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक सोच से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज तभी मजबूत बनता है जब उसके लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उन्होंने रोड बिरादरी से आग्रह किया कि एक ऐसी स्थायी समिति का गठन किया जाए, जो विशेष रूप से विदेशों में रह रहे समाज के युवाओं की किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता कर सके। उन्होंने कहा कि समाज की असली पहचान उसके सेवा भाव और एकजुटता से होती है। इस दौरान उन्होंने निजी कोष से गांव के विकास कार्य के लिए लाखों रुपये अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, डॉ. राजपाल, आईजी अशोक चौहान, विधायक सतपाल रोड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed