सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delay in wheat lifting, farmers waiting for payment

Panipat News: गेहूं के उठान में हो रही देरी भुगतान के इंतजार में किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
Delay in wheat lifting, farmers waiting for payment
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार जारी है। एजेंसियां ने गेहूं खरीद में ताे गति पकड़ी है, लेकिन उठान अपेक्षाकृत गति नहीं पकड़ पाया है। मंडियों से करीब 43 प्रतिशत गेहूं का उठान हो पाया है।
Trending Videos

ऐसे में बाकी 57 प्रतिशत गेहूं मंडियों में पड़ा है। इनका भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में किसान भुगतान की बाट देखने को मजबूर हो गए हैं। जिले की मंडियों में 332852 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। सबसे अधिक समालखा मंडी में 82255 मीट्रिक टन की आवक हुई है। मतलौडा में 66447, पानीपत में 53954, इसराना में 46097, बाबरपुर में 15376 व बापौली में 31170 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई हैं। इसमें से 282181 मीट्रिक टन की खरीद की है। करीब 135486 मीट्रिक टन का उठान किया गया है। 2.60 अरब रुपये का भुगतान किया गया है। शहरमालपुर गांव के प्रदीप और सत्यनारायण ने बताया कि वे 15 दिन पहले गेहूं बेचकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में उसी दिन गेहूं की तौलाई करा दी थी। अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने आढ़ती से इस विषय में बात की तो उन्होंने उठान बिना भुगतान न कर पाने की जानकारी दी। नियमानुसार किसान को गेहूं बेचने के 72 घंटे में भुगतान दिया जाना चाहिए। एजेंसी लापरवाही के चलते गेहूं का उठान नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे में उनके काम रुक गए हैं। सिवाह गांव के आजाद सिंह और नरेंद्र ने बताया कि 10 दिन पहले मंडी में गेहूं बेचे थे। उसी दिन तौलाई करा दी थी। अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में उनको अगली फसल की तैयारी करने में देरी हो रही है।
आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि एजेंसियों को खाली गोदाम नहीं हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed