{"_id":"69c065f3d82a8152d100a494","slug":"diesel-burden-due-to-gas-shortage-sweets-are-expensive-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154197-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गैस की कमी में डीजल का बोझ, महंगी की मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गैस की कमी में डीजल का बोझ, महंगी की मिठाइयां
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर डीजल की भट्ठी से हलवाइयों पर बोझ बढ़ गया है। हलवाइयों ने मिठाइयों के रेट बढ़ा दिए हैं। ग्रामीण अंचल में जलेबी 160 से सीधे 200 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी हैं। वहीं शहर में मिठाइयों के रेट 20 से 30 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। हलवाई एसोसिएशन भी इसके लिए तैयार है।
पश्चिमी एशिया के देशों में तनाव के बाद व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी। कुछ लोगों ने स्टॉक के सिलिंडर को लगाने तक काम किया। इसके बाद चूल्हे बंद होते चले गए। दुकानदारों खासकर मिष्ठान भंडार संचालकों ने डीजल की भट्ठी शुरू कर दी।
यह सिलिंडर से डेढ़ गुना महंगी पड़ने लगी। ऐसे में मिष्ठान भंडार संचालकों ने दैनिक मांग में आने वाली मिठाइयों को ही बना रहे हैं। बाकी मिठाइयों को बनाना बंद कर दिया है या फिर उनको सीमित कर दिया है। असंध रोड स्थित मित्तल स्वीट्स के संचालक संजय मित्तल ने बताया कि सिलिंडर न मिलने पर डीजल की भट्ठी शुरू कर दी है। यह सिलिंडर से महंगी पड़ती है। इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। संवाद
Trending Videos