{"_id":"6a41bd204d023e67e901f099","slug":"discussion-on-preparations-for-the-students-goonj-campaign-panipat-news-c-244-1-pnp1006-159727-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छात्रों की गूंज अभियान के लिए तैयारियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छात्रों की गूंज अभियान के लिए तैयारियों पर की चर्चा
Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार को प्रदेश स्तर की बैठक हुई। बैठक में नौ अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज महाअभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं एचपीसीसी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने की। बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रमेश मलिक की ओर से किया गया, जिसमें हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जितेंद्र बघेल ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने का जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती चुनौतियों, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी से जुड़े गंभीर मुद्दों को देश के सामने मजबूती से उठाया है। संवाद