{"_id":"6a403b568e01cdabf50acf1c","slug":"e-rickshaw-overturns-after-collision-with-auto-driver-dies-after-being-struck-on-the-head-by-a-girder-panipat-news-c-244-1-pnp1012-159662-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, गार्डर सिर में लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑटो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, गार्डर सिर में लगने से चालक की मौत
विज्ञापन
शमशीर का फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में रामलाल स्कूल के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित ऑटो ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें लदा लोहे का गार्डर चालक शमशीर (60) के सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला नागरिक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से बिजनौर के चांदपुर निवासी इश्तकार ने बताया कि उनका परिवार पानीपत के जगदीश नगर में रहता है।
उनके पिता शमशीर एक दुकान पर ई-रिक्शा से सामान ढुलाई का काम करते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह ई-रिक्शा में लोहे के गार्डर लादकर देवी मंदिर रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह रामलाल स्कूल के पास पहुंचे, पीछे से आए एक अनियंत्रित ऑटो ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से उसमें रखा लोहे का गार्डर शमशीर के सिर में जा लगा।
विज्ञापन
हादसे में शमशीर ई-रिक्शा के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किला थाना पुलिस को शिकायत दी। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र में लोहारी से वैसर रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से लोहारी गांव निवासी साइकिल सवार रामफल (69) की मौत हो गई। रामफल थर्मल में काम करते थे और शनिवार सुबह काम पर जाने के लिए निकले थे।
गांव के रविंद्र ने बताया कि उनके पिता थर्मल में काम करते थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह लोहारी और वैसर गांव के बीच पहुंचे तो तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविंद्र का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कैंटर चालक के खिलाफ इसराना थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद