सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly cyclist dies after being hit by a JCB

Panipat News: जेसीबी की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies after being hit by a JCB
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर दीवाना रोड के सामने वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे जेसीबी की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग विपिन कुमार की मौत हो गई। विपिन कुमार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गए थे। जेसीबी का पहिया उनके ऊपर से उतरने मौत का बड़ा कारण रहा। उनके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

कृष्णपुरा की सोनी रानी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विपिन कुमार जीटी रोड स्थित ओम ओवरसीज में काम करते थे। वे वीरवार शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी से साइकिल पर घर आ रहे थे। वे दीवाना रोड के पास फोर लेन पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने उनको टक्कर मार दी। उनके पिता सड़क पर गिर गए और जेसीबी का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनी रानी ने बताया कि उनके भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और वे अब दो ही बहनें हैं। पिता ही परिवार का मुख्य सहारा थे। चालक जेसीबी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed