{"_id":"69c1b0d6a461f41d86049faf","slug":"elderly-man-dies-after-falling-into-a-drain-in-deshraj-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154251-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देशराज कॉलोनी में नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देशराज कॉलोनी में नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।
थाना तहसील कैंप क्षेत्र की देशराज कॉलोनी में रविवार रात करीब 12 बजे नाले में गिरने से एक बुजुर्ग कन्या प्रसाद (60) की मौत हो गई। सड़क किनारे नाले में शव पड़ा होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
जांच अधिकारी सतीश मलिक ने बताया कि रविवार रात को करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि देशराज कॉलोनी में नाले में एक शव पड़ा है। तुरंत ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। शव की शिनाख्त महादेव कॉलोनी निवासी कन्या प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दी। रात को ही परिजन भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कन्या प्रसाद मजदूरी करते थे। उन्होंने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए।
-- --
Trending Videos