सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Engine pressure pipe bursts; Sachkhand Express stranded at Panipat station for an hour and a half.

Panipat News: इंजन का प्रेशर पाइप फटा, पानीपत स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही सचखंड एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Engine pressure pipe bursts; Sachkhand Express stranded at Panipat station for an hour and a half.
रेलवे स्टेशन पर खड़ी सचखंड एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस बुधवार सुबह पानीपत रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। इंजन के प्रेशर पाइप में खराबी आने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेन सुबह करीब 11:30 बजे निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही आगे बढ़ी, उसी दौरान इंजन से जोरदार आवाज आई। लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और जांच की। जांच में सामने आया कि इंजन का प्रेशर पाइप फट गया था। इसके बाद मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की मरम्मत का प्रयास शुरू किया। इंजीनियरों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास किए, लेकिन खराबी को मौके पर ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए रेलवे ने दूसरा इंजन मंगवाया। नए इंजन को जोड़ने और आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने में भी करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद सचखंड एक्सप्रेस को आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

वर्जन

अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस के इंजन में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। तकनीकी टीम द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी जब इसे मौके पर ठीक नहीं किया जा सका, तो यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत दूसरा इंजन मंगवाया गया। नया इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था।

- रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed