पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Expressed displeasure over the fight in the banquet hall

Panipat News: बैंक्वेट हाल में मारपीट पर जताई नाराजगी

Mon, 29 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the fight in the banquet hall
पानीपत। शादी समारोह में एसी बंद होने पर बैंक्वेट हाल में हुई मारपीट के मामले में रविवार को सेक्टर-25 सोमाया बैंक्वेट हाल में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने इस घटना की पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि मारपीट पहले शादी में आए मेहमानों ने की थी। इसकी वीडियो सोमवार को थाना प्रभारी को दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को सेक्टर-25 रोड पर स्थित बैंक्वेट हाल में मारपीट की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। सेक्टर-24 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए बैंक्वेट हाल बुक कराया था। शाम को एसी नहीं चलने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद शादी में आए मेहमानों ने बैंक्वेट हाल के मालिक के बेटे के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बैंक्वेट हाल एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण नंदवानी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बैंक्वेट हाल के मालिक हर समय अपने मेहमानों को सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस तरह उनके साथ मारपीट करना गलत है। इस संबंध में सोमवार को चांदनीबाग थाना प्रभारी से मुलाकात कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed