Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
Farmers are troubled by the impact of weather and government policies: Dr. Ajay
{"_id":"69d2d5ec7e749c64ff096c30","slug":"farmers-are-troubled-by-the-impact-of-weather-and-government-policies-dr-ajay-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154982-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार और सरकार की नीतियों से किसान परेशान : डॉ. अजय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार और सरकार की नीतियों से किसान परेशान : डॉ. अजय सिंह चौटाला
पानीपत। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को पानीपत मंडी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां किसानों को राहत देने में पूरी तरह से विफल हैं। इसके बाद उन्होंने किसान प्रकोष्ठ की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि मंडियों में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
Trending Videos
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पदाधिकारी किसानों से संवाद करके फसल खरीद का जायजा लेंगे। उन्होंने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सरकार की खराब खरीद नीति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार को मंडियों में किसानों के लिए बेहतर फसल खरीद के इंतजाम करने चाहिए। साथ ही फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को समय पर उचित मुआवजा देना चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में फैली अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फसल खरीद से जुड़े पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां, ट्रैक्टर के नंबर और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, देवेंद्र कादयान, जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी रोशन ढांडा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, धर्मबीर सिहाग, बहन फूलवती सहित किसान सेल के सभी जिला अध्यक्ष और हल्का अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।