सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hundreds of devotees took out a foot march demanding the construction of a Yamuna-Ganga confluence ghat.

Panipat News: यमुना-गंगा संगम घाट बनाने की मांग के लिए सैकडों श्रद्धालुओं ने निकाला पैदल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees took out a foot march demanding the construction of a Yamuna-Ganga confluence ghat.
यमुना-गंगा संगम घाट की मांग के लिए पैदल मार्च निकालते लो। संवाद
विज्ञापन
सनौली। यमुना सुधार समिति ने सनौनी बॉर्डर पर गंगा-यमुना संगम घाट बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसाती नदी के माध्यम से गंगा का पानी यमुना नदी तक लाया जा सकता है। यमुना सुधार समिति के बैनर तले इसके लिए पैदल मार्च शुरू किया गया है। जिसमें आस-पास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग शामिल रहे। जिला बार एसोसिएशन ने भी इस मांग को अपना समर्थन दिया है।
Trending Videos

यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल ने कहा कि हिन्दुओं के सबसे बडे़ उत्सव महाकुंभ में गंगा-यमुना संगम स्थित प्रयागराज में करोडों श्रद्धालु पहुंचते है। एक ऐसा ही संगम स्थल यूपी के शामली के गांव गंदेवडा में अस्तित्व में आया है। गंदेवडा गांव में अब अमावस्या, पूर्णिमा, गंगा दशहरा व कुंभ पर स्नान करने वालों की भीड़ लगती है। गंदेवडा संगम स्थल से गंगा का पानी पानीपत में यमुना पुल तक लाकर यमुना पुल के पास संगम स्थल बन सकता है। जमीन अधिगृहण की भी जरूरत नहीं पडेगी, क्योंकि यूपी के सहारनपुर से गंदेवडा संगम स्थल के पास से होकर एक बरसाती नदी यमुना पुल तक आती है। इसी बरसाती नदी से गंदेवडा से गंगा का पानी यमुना पुल तक आ सकता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान व पश्चिती उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे और उनको हरिद्वार या प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं पडेगी। यहां संगम स्थल बनने से यह सारा क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, एसपी अरोडा सीनियर एडवोकेट, संजय त्यागी सरपंच सनौली खुर्द, प्रदीप कश्यप सरपंच रामडा आर, नरसिंह रावल सरपंच प्रतिनिधि रिशपुर, गोविंद सरपंच प्रतिनिधि तामशाबाद व दलबीर रंगा सरपंच अधमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed