सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Questions raised on the biometric process, farmers said, "We have come to sell wheat grains, not opium..."

Panipat News: बायोमेट्रिक प्रकिया पर सवाल, बोले किसान-हम अफीम नहीं, गेहूं के दाने बेचने आए...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the biometric process, farmers said, "We have come to sell wheat grains, not opium..."
अनाज मंडी में सचिव को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे रहे किसानों को बायोमेट्रिक सत्यापन और गेट पास के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार ने इतने सख्त नियम बना दिए कि जैसे हम किसान नहीं नशा तस्कर हैं। हम मंडी में अफीम बेचने नहीं आए, खेतों से गेहूं के दाने लेकर आए। बायोमेट्रिक और गेट पास मिलने में हो रही परेशानी पर भारतीय किसान यूनियन पानीपत ने भी मंडी गेट पर प्रदर्शन किया।
Trending Videos

उधर जजपा नेता अजय चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी मंडी का दौरा किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। रविवार को पानीपत अनाज मंडी में 182 गेटपास कटे, इनमें से 142 का बायोमेट्रिक सत्यापन हो पाया। वहीं, रविवार 108.86 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। अनाज मंडियों में बायोमेट्रिक सत्यापन और गेट पास के लिए किसानों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन पानीपत के प्रधान दिलबाग सिंह के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारी मंडी गेट पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को हो रही परेशानियों के लिए प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि किसानों की फसल खेतों में कटाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि बुजुर्ग किसानों की बायोमेट्रिक नहीं हो रही। वहीं, कुछ किसानों के पास पुराने ट्रैक्टर हैं जिनके नंबर नहीं है। ऐसे में किसानों का सत्यापन और गेट पास नहीं हो रहा है। जिससे किसानों अपने फसलों को मंडी में लेकर नहीं पा रहे। गेट पास और बायोमेट्रिक की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। जिस कारण गेट पर ही किसानों को एक घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है। जिस कारण उसकी फसल की कटाई भी प्रभावित हो रही है। खेतों में मशीन कटाई के लिए बंद हैं। ट्रैक्टर मंडी में फंसे हैं। उन्होंने मंडी सचिव आशा रानी को ज्ञापन सौंपकर ट्रैक्टर नंबर और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को बंद करने क मांग की है। इस मौके पर सतपाल, बिजेंद्र, कर्मवीर, जय सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
-----
182 में से 142 का ही हुआ बायोमेट्रिक सत्यापन
पानीपत मार्केट कमेटी की दो पानीपत और बाबरपुर मंडी में रविवार को 108.86 मिट्रिक टन गेहूं की आवाक हुई जिसे मिलाकर अब तक कुल 184.09 मिट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 66.94 मिट्रिक टन की खरीद की गई, जबकि 117.15 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। खास बात यह है कि अभी तक गेहूं का उठान शुरू नहीं हुआ है।

-----वर्जन
गेहूं की खरीद जारी है। किसानों को गेटपास और बायोमेट्रिक सत्यापन पर कुछ दिक्कतें हो रही हैं। इसका समाधान किया जा रहा है। किसान नेताओं की मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
-आशा रानी सचिन अनाम मंडी पानीपत।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed