सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female doctor diamond ring stolen from private hospital

Haryana: निजी अस्पताल से महिला डॉक्टर की डायमंड रिंग चोरी, ऑपरेशन के लिए उतारी थी अंगूठी

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला चिकित्सक ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज की जांच की जा रही है।

Female doctor diamond ring stolen from private hospital
डॉक्टर की डायमंड रिंग चोरी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

सनौली रोड स्थित एबीसी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से महिला चिकित्सक की दो डायमंड रिंग चोरी कर ली गई। महिला चिकित्सक ने ऑपरेशन से पहले अपनी रिंग उतारकर ट्रॉली में रखी। वह अगले दिन अस्पताल आई तो उनको रिंग नहीं मिली। 
Trending Videos


महिला चिकित्सक ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसल सुशांत सिटी की डॉ. शैलजा अरोड़ा ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर बताया कि वह एक माह से सनौली रोड एबीसी अस्पताल में काम कर रही है। वह मंगलवार शाम को छह बजे अस्पताल में ऑपरेशन करने के लिए गई। उन्होंने ऑपरेशन से पहले अपनी दो डायमंड रिंग और घड़ी उतारकर ट्रॉली में रख दी। 

वह करीब 7:40 बजे पर ऑपरेशन करने के बाद घड़ी लेकर घर चली गई। उनको रिंग लेने का ध्यान नहीं रहा। यही नहीं ओटी स्टाफ से ही गाड़ी की चाबी भी मंगवाई थी। वह बुधवार को अस्पताल में आई तो उनकी डायमंड रिंग गायब मिली। डॉ. शैलजा ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed