सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female doctor's diamond ring stolen from OT

Panipat News: ओटी से महिला चिकित्सक की हीरे की अंगूठी हो गई चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Female doctor's diamond ring stolen from OT
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित एबीसी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से महिला चिकित्सक की दो डायमंड रिंग चोरी कर ली गई। महिला चिकित्सक ने ऑपरेशन से पहले अपनी रिंग उतारकर ट्राली में रखी थी। वे अगले दिन अस्पताल आई तो उनको रिंग नहीं मिली। महिला चिकित्सक ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।
Trending Videos

अंसल सुशांत सिटी की डॉ. शैलजा अरोडा ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर बताया कि वह एक माह से सनौली रोड एबीसी अस्पताल में काम कर रही हैं। वह मंगलवार शाम को छह बजे अस्पताल में ऑपरेशन करने के लिए गई। उन्होंने ऑपरेशन से पहले अपनी दो डायमंड रिंग और घड़ी उतारकर ट्राली में रख दी। वह करीब 7:40 बजे पर ऑपरेशन करने के बाद घड़ी लेकर घर चली गई। उनको रिंग लेनी ध्यान नहीं रही। यही नहीं ओटी स्टाफ से ही गाड़ी की चाबी भी मंगवाई थी। वह बुधवार को अस्पताल में आई तो उनकी डायमंड रिंग गायब मिली। डॉ. शैलजा ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed